फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर के विशाल ने दिल्ली के नितिन को दी पटकनी

विज्ञापन
सुहवल‌ गांव के हुबारम बाबा मंदिर परिसर में‌ आयोजित अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता दांवपेंच आजम
विज्ञापन
सुहवल। गांव में आयोजित अति प्राचीन धनुष यज्ञ मेले के अंतिम दिन बुधवार को हुबारम बाबा मंदिर के परिसर में अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के विशाल ने दिल्ली के नितिन को पराजित किया। इसी तरह वाराणसी के धर्मराज ने गाजीपुर के पवन को, मऊ के अनिल ने अयोध्या के कल्लू को, अयोध्या के करन ने सत्यपाल को, कृष्णा ने प्रीतम को और सूरज ने बृजेश को पटकनी दी। प्रतियोगिता में मऊ के सत्यपाल और बलिया के धनंजय, मऊ के अभिमन्यु और वाराणसी के अरविंद, निरहू और मंटू, नागेंद्र और आशुतोष, प्रद्युम्न और शिवम की कुश्ती बराबरी पर रही। इससे पहले शुभारंभ पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कन्हैया एवं बब्बन यादव तथा उद्घोषक की भूमिका नागा राय एवं रमेश यादव ने निभाई। इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान आशा यादव, प्रधान प्रतिनिधि गौतम यादव, शिवजी, नसीम, पंकज यादव, प्रधान शशिकांत आदि मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें