फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत राय हत्याकांड: एक माह बाद भी मुख्य आरोपी समेत तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड को हुए सोमवार को एक महीने पूरे हो जाएंगे, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय सहित तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। एक अज्ञात हत्यारोपी को भी पुलिस चिह्नित नहीं कर सकी है। जबकि साक्ष्यों के आधार पर अज्ञातों की संख्या बढ़ने का दावा कर रही है। यही नहीं गिरफ्त से दूर नामजद हत्यारों के खिलाफ अब पुलिस गैर जमानतीय वारंट की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि विनीत राय हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव की पुलिस की टीम पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इनके रिश्तेदारों, परिचितों व परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार मिले क्लू पर टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यही नहीं साक्ष्यों के आधार पर एक और अज्ञात को चिह्नित करने में टीम जुटी हुई है। साथ ही इसमें अज्ञातों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक हत्याकांड का एक आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। दो अज्ञात को चिन्हित कर पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। जबकि सजिशकर्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय के पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ऐसे में मुख्य आरोपी शंकर पांडेय सहित तीन नामजदों के खिलाफ पुलिस गैर जमानतीय वारंट की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर सहित तीन नामजद की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही सफलता मिलेगी। तीनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।- डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें