फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ साल पहले रौजा पर दूध विक्रेता की हत्या का आरोपी है विनय

विज्ञापन
विनय राय उर्फ पमपम राय-स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जमानिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का तार जमानिया के देवरिया व मतसा से जुड़ा है। मामले में एसटीएफ ने देवरिया निवासी विनय राय को मंगलवार को काशी से गिरफ्तार किया है, लेकिन विनय का जिले में बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि 2017 में विनय शहर के रौजा पर दूध विक्रेता हत्याकांड का आरोपी है। यही नहीं, जमानिया कोतवाली में 2015 में हत्या के प्रयास व 2016 में गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। यह इतना शातिर है कि दूध विक्रेता हत्याकांड में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी और करीब 20 दिनों तक चकमा देने के बाद 2017 अक्टूबर में उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। करीब तीन वर्ष से वह माता-पिता और छोटे भाई के साथ दिल्ली में रह रहा है।
विज्ञापन

2017 में 19 सितंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा तिराहे पर दूध विक्रेता नन्हकू यादव को बदमाशों ने गोली मार दी थी। नन्हकू को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद विनय राय उर्फ पंपम राय ने अक्टूबर में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। करीब नौ वर्ष बाद एक बार फिर विनय राय का नाम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़ने के बाद पुलिस विनय राय उर्फ पंपम के समूचे आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें