फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही पेपरलेस होंगे जिले के गांव

Mon, 03 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कंप्यूटर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तेज गति की इंटरनेट सेवा के साथ दूर-दराज के गांवों को विकास से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया की शुरूआत की गई। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रथम चरण में जनपद के पांच ब्लाकों का चयन किया गया था। इन पांचों ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य दो वर्ष पूर्व बीएसएनएल की ओर से शुरू किया गया था, जिसमें देवकली और बाराचवर ब्लाक में कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी तीन ब्लाकों मुहम्मदाबाद, भांवरकोल और कासिमाबाद ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में ओएफसी बिछाने का कार्य चल रहा है। 50 प्रतिशत से अधिक कर लिया गया है।  
विज्ञापन

कागजी कार्य, समय और मानव श्रम की बचत करने के लिए गांवों को नेटवर्क से जोड़ने काम तेजी से किया जा रहा है।

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिछाए जा रहे ओएफसी के आप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे। इससे जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस नेटवर्क से डेटा का डिजिटलाईजेशन आसानी से होगा और भविष्य में चीजों को तेज और दक्ष बनाने में मदद मिल सकेगा। आम जन आसानी से ऑनलाईन सेवा जैसे बैंक खाता दुरुस्त करना, वित्त प्रबंधन, सुरक्षित और सुनिश्चित साईबर स्पेस, शिक्षा, दुरस्थ शिक्षा आदि के लिए बेहद कारगर साबित होगा।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए बीएसएनएल की ओर से तेजी से कार्य किए जा रहे है। वहीं दूसरे चरण के तहत जनपद के 11 ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की सुविधा प्रदान करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन ब्लाकों में ओएफसी बिछाने के लिए टेंडर कार्य कुछ दिन पूर्व पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इन ब्लाकों में काम शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में टीडीएम साकेत वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण के तहत चयनित ब्लाकों में से दो ब्लाक में कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि तीन ब्लाकों में भी ओएफसी बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही दूसरे चरण के तहत 11 ब्लाकों में भी ओएफसी बिछाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें