फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने भीख मांगकर किया विरोध

विज्ञापन
हाला ग्राम सभा के जंगीपुर गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण समाजसेवी सिद्धार्थ राय के साथ ​
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के हाला ग्राम सभा के जंगीपुर गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने मिलकर अनोखे और शांतिपूर्ण तरीके से बृहस्पतिवार को विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने गांव में प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर रुपये जुटाए। जिससे धन को जल निगम को देकर कहा जा सके कि इससे पाइपलाइन की मरम्मत एवं सफाई कराई जाए और जनरेटर के लिए डीजल की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले गांव में निगम की पाइपलाइन बिछवाने के लिए ग्रामीणों ने सत्याग्रह किया था। लंबे संघर्ष के बाद निगम ने पाइपलाइन बिछाई थी। लेकिन अब उसी पाइपलाइन से लगभग एक महीने से पानी की आपूर्ति बेहद कम होते-होते लगभग पूरी तरह बंद हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले किसी तरह एक-दो डिब्बा पानी मिल जाता था, लेकिन अब वह भी मिलना बंद हो गया है। विवशता में ग्रामीण आसपास के दूसरे गांवों से डिब्बों में पानी भरकर साइकिल, ठेले एवं अन्य साधनों से ढोकर लाते हैं। गांव के सिद्धार्थ राय ने बताया कि इस समस्या के संबंध में जल निगम के संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है। कहा कि क्षेत्र के ऐसे करीब 10-12 गांवों में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई, तो प्रभावित गांवों के लोग एक साथ बैठक कर सामूहिक रूप से शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें