फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कम देने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
कोटेदार हंगामा-बिरनो थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में कोटे की दुकान पर अनियमितता को लेकर विरो? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में रविवार को राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रति यूनिट एक किलोग्राम राशन कम देने पर कार्डधारकों ने विरोध किया और वितरण बंद कराकर क्षेत्रीय खाद्यान निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी से शिकायत किया। इसके बाद कार्डधारकों पर नाराज कोटेदार दुकान बंद कर चला गया।
विज्ञापन

कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि प्रत्येक महीने एक कार्ड पर 5 से 10 किलोग्राम राशन की कटौती कोटेदार द्वारा की जाती है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से कोटेदार के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। कार्डधारकों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के भीतर कोटेदार की जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कुश पांडेय, गोलू पांडेय, बबुआ पांडेय, गुगुन, संतोष पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, लहरी खरवार, टनटन पांडेय आदि उपस्थित थे। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्यान्न निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि कोटेदार की शिकायत मिली है। जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें