फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर जलभराव से रोष गांव वालों ने धान रोपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो ब्लाक अंतर्गत जयरामपुर बिठौरा से खरगपुर मार्ग पर काफी समय से जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार की शाम को जयरामपुर के पंचायत भवन के सामने सड़क पर जलभराव में धान की बेहन की रोपाई कर उन्होंने अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस समस्या से जनप्रतिनिधि और अधिकारी अंजान बने रहे तो मजबूर होकर क्षेत्रीय ग्रामीण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि दो वर्ष से मरम्मत न होने से बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव रहता है। इसके चलते गांव के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत की मांग कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हो पाई है। पानी भरा रहने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण अक्सर दुर्घटना होती रहती है। इस अवसर पर ग्रामीण रामअलम सिंह, सुरेश कश्यप, विनय सिंह, देवानंद राम, सचिदानंद सिंह, बाबूलाल राम, रामप्रताप सिंह, मोहम्मद इस्लाम, इकराम अली, रमेश सिंह, मरछू राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें