फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: पीएम आवास सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
मरदह विकासखंड मुख्यालय पर आवास सूची से नाम कटने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। विकासखंड के बिहरा गांव के ग्रामीणों ने पीएम आवास की पात्रता सूची से नाम कट जाने की सूचना पर विकास खंड कार्यालय का शुक्रवार को घेराव किया। नारेबाजी के बीच प्रभारी एडीओ पंचायत को पत्रक सौंप जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। ग्राम पंचायत बिहरा के दर्जनों लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में पूर्व में पात्र थे, लेकिन कुछ दिन बाद इन्हें अपात्र श्रेणी में घोषित कर आवास से वंचित होने की जानकारी मिलते ही आग बबूला होकर ब्लाक मुख्यालय पर धमक गए। नारेबाजी करते हुए ग्राम प्रधान और सचिव पर अकारण ही राजनीतिक रंजिशवश आवास सूची में अपात्र करने के साथ ही पैसा मांगने का भी आरोप लगाया। लाभार्थियों ने प्रभारी एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह को पत्रक सौंप भौतिक सत्यापन कर पुन:आवास सूची में नाम दर्ज तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मिनवता देवी, नन्हकू राजभर, चिंता देवी, मुनीब राजभर, योगेन्द्र राजभर, शारदा देवी, चतुरी, उषा आदि मौजूद रही। प्रभारी एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें