फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह दिनों से नहीं मिल रही बिजली ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बिजली आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कुंडेसर पर शुक्रवार की देर शाम हंगामा किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारी वहां तैनात एसएसओ से मारपीट और तो़ड़फोड़ की। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिछले छह दिन से विद्युत आपूर्ति न होेने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार की देर शाम 132 केवी उपकेंद्र कुंडेसरा पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया। उनका कहना था कि शहबाजकुली व खैराबारी उपकेंद्र को एक साथ आपूर्ति दी जाती है। लेकिन, बीते रविवार से शहबाजकुली उपकेंद्र पर जाने वाली 33 हजार केवी की लाइन में खराबी से आसपास के इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर वे शांत हुए। उधर, उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ व तमलपुरा छोटा निवासी पुनीत गौड ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शाम सात बजे करीब 35-40 की संख्या में अज्ञात लोग उपकेंद्र परिसर में पहुंचे। गार्ड से धक्कामुक्की और गाली गलौज करते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद सभी विद्युत व्यवस्था को बंद कराने लगे। मना करने पर उनकी पिटाई की।

ड्यूटी पर तैनात अवर अभियंता मुकेश कुमार के साथ भी मारपीट और गाली गलौज करते हुए उन्हें जमीन पर धक्काल दिए। आरोप है कि लोगों ने 132 केवी उपकेंद्र पर तोडफोड किया और विभागीय मोबाइल एवं अन्य समान उठा ले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
तीन घंटे ठप रही आपूर्ति, मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना के बाद नाराज एसएसओ पुनीत गोंड ने इस केंद्र से होने वाली सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी। इससे मुहम्मदाबाद नया व पुराना, कुंडेसर, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, कोटवां की आपूर्ति बंद हो गई। इसकी जानकारी होते ही सीओ अतर सिंह, तहसीलदार रामजी राम और थाना प्रभारी विवेक तिवारी, जेई मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने समझा बुझाकर व कार्रवाई का आश्वासन देकर पुनीत का धरना समाप्त कराया। इस दौरान तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें