फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शादी में हंगामा, चार सिपाहियों ने की फायरिंग, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आलम पट्टी स्थित एक मैरेज हॉल में शुक्रवार रात शादी में डीजे बजते समय नशे में धुत कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत सिपाही ने कमरे में खुद को बैठाए जाने से नाराज होकर तीन अन्य साथियों को बुलाकर शादी में फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। यहां तीन की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर पर चारों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें दो सिपाही वाराणसी में तैनात हैं। जबकि दो अज्ञात है।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के पिरथीपुर निवासी नरेंद्र कुशवाहा के भतीजे अनिल कुशवाहा की शादी आलम पट्टी स्थित एक मैरेज लॉन में शुक्रवार की रात हो रही थी। दुल्हन के पिता और 48 बटालियन पीएसी सोनभद्र में तैनात सिपाही गुलाब सिंह ने अपनी बेटी की शादी में रविंद्र नाथ सिंह यादव को बुलाए थे, जो 34 बटालियन पीएसी भुलनपुर में सिपाही के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वो नशे में होने से डीजे बजते समय हंगामा कर रहे थे। बराती व घराती पक्ष ने उन्हें समझाकर एक कमरे में बैठा दिया गया। करीब 2 घंटे बाद रात 12 बजे कमरे से निकलकर सिपाही अपने 3 अन्य साथी के साथ शादी कार्यक्रम में पहुंच गया। आरोप है कि वे असलहा लेकर आए थे और जान से मारने के नीयत से गोली चलाने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान घराती और बराती पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। उधर, फायर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि फरार आरोपियों में रवींद्र नाथ सिंह के अलावा दूसरी की पहचान अरविंद सिंह यादव के रूप में हुई है, जो वाराणसी जिले में डॉयल 112 में ड्राइवर पद नियुक्त है। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी।
घायलों की सूची
धर्मेंद्र कुशवाहा निवासी चिलार थाना नंदगंज- वाराणसी रेफर
अनिल सिंह कुशवाहा निवासी चिलार थाना नंदगंज-वाराणसी रेफर
निखिल तिवारी निवासी श्याम नगरमकान नं0 55 थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर-वाराणसी रेफर
पंकज निवासी टोरडपुर थाना भांवरकोलबिकेंद्र कुशवाहा निवासी अरजायीपुर थाना नोनहरा
अंकित कुशवाहा निवासी हैसी जनपद गाजीपुर
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर वधू पक्ष से आए एक मेहमान द्वारा फायरिंग की गई। इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं। फायरिंग करने वालों में दो को चिह्नित कर लिया गया है। दो की पहचान नहीं हो सकी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी सी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों की हालत सामान्य है। -ज्ञानेंद्र कुमार, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें