फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटे की दुकान पर किया हंगामा, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराचवंर विकासखंड के पैकवली गांव सभा में ग्रामीणों ने बुधवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर सरकारी राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार राशन दे रही, लेकिन कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कोटेदार दिसंबर माह के राशन की कालाबजारी कर रहे हैं और अगुंठा दस दिन पूर्व ही लगवा लिए है। ग्रामीण राशन लेने जाते हैं तो आजकल कह करके लौटा दिया जाता है। परेशान होकर गांव सभा के 325 कार्ड धारकों ने कोटे की दुकान पर राशन लेने आए, लेकिन उन्हें कोटेदार द्वारा राशन नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर वे दुकान पर ही बैठ गए और हंगामा करने लगे और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह भी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। इस संबंध में मुहम्मदाबाद एसडीएम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि राशन जरूर मिलेगा। मौके पर पूर्ति निरीक्षक को भेजा जारहा है। कोटेदार की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्यवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें