गहमर थाना क्षेत्र के मगरखाई गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर दिया। इधर छानबीन में पुलिस ने पाया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था और पास में विषाक्त पदार्थ (सल्फास की गोली) मिली। गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि 40 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक किनारे मृत हालत में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास में सल्फास की गोली भी मिली। उसके सिर में पीछे की ओर तथा चेहरे पर चोट भी लगा था। प्रथम दृष्टया छानबीन में यह प्रतीत हो रहा है कि युवक सल्फास की गोली खाकर किसी ट्रेन से कूदा होगा और उसकी मौत हो गई होगी। शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाने के साथ शिनाख्त का प्रयास जारी है।