फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: युवक की हत्या कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा, एक को किया अधमरा, युवती समेत दो फरार

Mon, 28 Aug 2023 01:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाश एक युवक का शव फेंक कर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया। वाहन सवार एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि युवती समेत दो लोग फरार हो गए। 
विज्ञापन
शव के पास खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव के पास स्कॉर्पियो रुकी और उसमें से एक युवती और तीन युवक बाहर आए। चारों में गुत्मगुत्थी होने लगी। दो युवकों ने तीसरे युवक पर रॉड से हमला बोल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों युवक ने शव उठाकर हाईवे किनारे फेंक दिया। खेत में काम कर रहे एक शख्स ने शोर मचाया तो स्कॉर्पियो से भाग रहे युवकों और युवती को ग्रामीणों ने बीच सड़क घेर लिया। एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। एक युवक और युवती फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन


पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया। हाईवे किनारे फेंके गए युवक के शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त की कोशिश जारी है। युवक की हत्या करने वाले युवकों और युवती की भी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। दिन दहाड़े घटी घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।

आखिर किस बात लेकर हुई हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे स्कार्पियो सवार लोग वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर धामूपुर गांव के पास सुनसान इलाके में रुके। इसके बाद गाड़ी में सवार एक युवती और तीन युवक वाहन से उतरे। बहसबाजी के बाद दो युवक तीसरे युवक पर टूट पड़े। रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: बलिया में युवती की हत्या: घर में घुसकर बदमाशों ने सिर में मारी गोली, सुबह-सुबह गांव में मची खलबली

विज्ञापन

 इसके बाद युवती और दो युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख वाहन सवार तीनों लोग अलग-अलग दिशा में भागने लगे। एक युवक गांव की तरफ भागा, जिसे ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

बाजरे के खेत में छिपी युवती, तलाश जारी

वहीं, युवती समीप के एक बाजरे के खेत में छिप गई, जिसकी तलाश जारी ही। जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेसिंक जांच के लिए टीम भी बुलाई गई है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें