फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सावन के अंतिम सोमवार पर पूर्वांचल के शिवालयों में आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव की गूंज

Mon, 28 Aug 2023 12:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

सावन के अंतिम सोमवार पर मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के शिवालयों में आस्था का सैलाब नजर आ रहा है। मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से जारी है।
विज्ञापन
पूर्वांचल के शिवालयों में दर्शन-पूजन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के आखिरी सोमवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल के शिवालयों में आस्था का सैलाब नजर आ रहा है। मंगला आरती के बाद प्रमुख मंदिरों में आस्था का जो सागर उमड़ा वह दोपहर तक अनवरत जारी रहा। सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ, जौनपुर, मिर्जापुर भदोही और चंदौली आदि जिलों के प्रमुख शिवालयों और नदियों के तट पर आस्थावानों का जमावड़ा हुआ तो हर-हर महादेव के उदघोष से चारों दिशाएं गूंज उठीं। स्नान दान का भी दौर चला तो कहीं लंगर भी लोगों ने छका। व्रतियों ने अनुष्ठान किए तो कहीं शिव अर्चना की गूंज चारों ओर गूंजती रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद दिखे। 

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवाधिदेव भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा । स्नान ध्यान के बाद पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

बरिया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री तारकेश्वर महादेव, भोलेनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी तरह छानबे क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ, हलिया क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर व शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल में भी माता भक्तों की संख्या आम दिनों से ज्यादा है। मंदिर परिसर के बाहर तक सुबह से ही कतार लगी है। पूरा परिसर माता के जयकारे से गुंजायमान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें