संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जुझारपुर गांव के पास से ग्रामीणों ने मंगलवार को आठ घुमंतु चोरों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का आभूषण और नकदी भी बरामद हुआ।
आसपास के गांवों में चोरी की जानकारी कोड़री गांव के ग्राम प्रधान जगनरायण यादव ने आस-पास के गांव के लोगों को दी थी। गांव वाले इसकी वजह से सतर्क थे। जुझारपुर निवासी सोनू यादव और अशोक यादव ने गांव के सिवान में संदिग्धों को देख ग्रामीणों को खबर की।
ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चार पुरूष और चार महिलाओं को पकड़ा। जबकि अन्य चोर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी लेने पर चोरों के पास से चोरी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस पकड़े गए चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताई कि ये वही चोर हैं जो शंकरपुर में सत्यनारायण यादव और ओडराई में संतोष तिवारी के घरों से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुरा कर भाग रहे थे।