फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफन ओढ़कर ग्रामीणों ने रास्ता किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के पास जखनिया-रायपुर मार्ग स्थित तिराहे पर सोमवार की शाम छह बजे से ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और बहरियाबाद थानेदार के खिलाफ चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हुए विकास कार्यों के खिलाफ जांच की मांग की गई थी, जिस पर जखनिया से जांच टीम आई थी, लेकिन उसने सही जांच नहीं की और वापस लौट गई। इससे गुस्साए ग्रामीण के साथ महिला और बच्चे ने कफन ओढ़ कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस संबंध में जखनिया खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि जांच टीम गई थी, लेकिन जांच नहीं हो पाई। धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसकी जानकारी है। इस मौके पर प्रमोद मिश्रा, उपेंद्र राम, विक्रमा मौर्य, राहुल खरवार, हरी, पिंटू मौर्य, विनोद मिश्रा, बजरंगी, श्रीराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें