फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मार्ग में जलभराव से पीड़ित ग्रामीणों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा गांव की दलित बस्ती के मुख्य गली में जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर समस्या को दूर नहीं कराया गया तो ब्लॉक मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


आरोप है कि गली में जलभराव से निजात दिलाने व साफ-सफाई के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जलभराव से गंदा पानी मार्ग पर ही जमा होने लगता है। इससे गांव के दर्जनों परिवारों का घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है और लोगों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। इससे बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
इस संबंध में बीडीओ बरहनी रत्नेश सिंह का कहना है कि जांच कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इंदु देवी, पुष्पा, नंदू, बाढ़ू, शीला, ओमप्रकाश, सुभाष शंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें