फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, मनरेगा मजदूर गुस्से में

Fri, 24 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ग्राम प्रधान धरने पर
विज्ञापन
नवली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बहादुर सिंह के साथ दुर्व्यवहार, 14 वां राज वित्त एवं मस्टरोल जारी करने पर लगाई गई रोक के खिलाफ  शुक्रवार को प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि किसी से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी ने मस्टरोल एवं 14वां राज वित्त की धनराशि खर्च करे पर अपने स्तर से रोक लगा दी है। यह तानाशाही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महामंत्री अरविन्द सिंह ने  कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी कभी भी समय से अपने कार्यालयों में आते नहीं है और फरियादियों को परेशानी होती है। अब तक एएनएम के साथ खाता नहीं खुला है। इस रवैए को बदलना होगा।


उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह को दिया। इस दौरान अटल सिंह, मुसाफिर राम, रामदयाल  राजभर, राजाराम, सुरेन्द्र  कुमार वर्मा, मोती सिंह यादव, शिवानन्द गुप्ता,  मनोज कुमार यादव,  लालबहादुर, सिंहासन, राजू शर्मा, अशोक कुमार राजभर, मुसाफिर राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें