फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विजय अध्यक्ष तो राजेश बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन गाजीपुर चुनाव में अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह और महासचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मालूम हो कि कलेक्ट्रेट में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन है। प्रत्येक वर्ष बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव होता है। सेंट्रल बार एसोसिएशन में पिछले कई वर्षों से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होते चले आ रहे हैं। इस वर्ष भी अध्यक्ष पद पर विजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत कुमार सिंह और महासचिव पद के लिए राजेश कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया था। इनके अलावा इन पदों पर अन्य कोई प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 25 जनवरी को तीनों पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने उन्हें माल्यार्पण कर मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें