फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 16 जनवरी से विद्युत मजदूर पंचायत संघ करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत संघ 16 जनवरी से लालदरवाजा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता की होगी।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि बीते 16 दिसंबर को अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार को कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था। मांग की गई थी कि समस्याओं के समाधान को लेकर द्विपक्षीय वार्ता की जाए, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। शासन का निर्देश है कि मान्यता प्राप्त संगठनों से प्रत्येक माह द्विपक्षीय वार्ता की जाए। एक वर्ष का समय गुजर गया, लेकिन कोई वार्ता नहीं हुई। 15 जनवरी तक अधीक्षण अभियंता की ओर से द्विपक्षीय वार्ता नहीं की जाती है तो, 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा। वहीं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके स्तर पर जो भी कर्मचारियों की समस्या होगी, उसका निदान किया जाएगा। ओटीएस योजना के कारण द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें