फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा सांसद के पैर छूने का नगरा थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल

विज्ञापन
क्यामपुर टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठे बलिया सांसद सनातन पांडेय का पैर छूते नगरा थानाध्यक्ष। श
विज्ञापन
गाजीपुर। बिरनो के क्यामपुर टोल प्लाजा के पास सपा सांसद सनातन पांडेय के धरने पर बैठने के दौरान बलिया के नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने सांसद के पैर छुए। यह दृश्य लोगों की निगाह में आ गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भइया प्रणाम कहते नजर आ रहे हैं। कोई इसे शिष्टाचार बता रहा है तो कोई इसे प्रशासनिक मर्यादा से जोड़कर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सांसद के पास बैठे जंगीपुर विधायक कह रहे हैं, यहां कैसे आप आ गए। गिरफ्तार करिये... कहते नजर आ रहे हैं। नगरा थानाध्यक्ष कह रहे हैं कि इतना औकात बा हमार। बलिया और नगरा क्षेत्र में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है, हम सांसद को ले जाने आए हैं। दोपहर करीब 2. 30 बजे नगरा पुलिस टीम सपा सांसद को एस्कार्ट करते हुए वहां से बलिया के लिए रवाना हो गई।
इस बारे में थानाध्यक्ष नगरा संजय मिश्रा का कहना है कि सांसद धरने पर बैठे थे और दूसरी तरफ देख रहे थे। उन्हें इशारा कर अपनी तरफ देखने और धरना समाप्त करने को कहा था। एएसपी उत्तरी बलिया दिनेश शुक्ल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। वीडियो देखने के बाद मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें