जमानिया स्टेशन राधा कृष्ण मंदिर के पास लगे ट्रांस्फार्मर पर बिना सेफ्टी कीट के काम करता विद्यु
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर पर बृहस्पतिवार को एक लाइनमैन का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह बिना सुरक्षा उपकरणों के मरम्मत करता दिख रहा है। वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
वीडियो में ट्रांसफॉर्मर पर कार्य के दौरान लाइनमैन के पास न हेलमेट है, न सेफ्टी बेल्ट और न ही इंसुलेटेड ग्लव्स जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर पर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करना दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है। नगर के संतोष कुमार, बृजेश और रमेश कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि जब उन्होंने मौके पर मौजूद लाइनमैन से सेफ्टी किट के संबंध में पूछा तो उसने बताया कि वह इसी तरह काम करता है। अवर अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित सुपरवाइजर और उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।