फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल की दुर्व्यवस्था का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 अस्पताल की दुर्व्यवस्था का वीडियो वायरल
विज्ञापन

सीएम को ट्वीट कर राजकुमार पांडे ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग़ाजीपुर। कोविड-19 लेवल-वन अस्पताल मुहम्मदाबाद की बदहाल तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में बेड के नीचे कूड़ा-कचरा से लेकर मेडिकल वेस्टेज तक दिखाई दे रहा है। यहां तक कि बेड पर गंदी चादरें पड़ी हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों ने वीडियो वायरल कर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलने का काम किया है। देखा जाए तो कोविड अस्पतालों की व्यवस्था दुरूस्त करने में जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में जिले के कोविड अस्पताल मुहम्मदाबाद में हर जगह कूड़ा -कचरा और मेडिकल वेस्टेज बिखरा पड़ा है। अस्पताल में मरीजों को बासी और खराब खाना तक दिया जा रहा है। कोविड अस्पताल में चारों ओर गंदगी का अंबार है। मरीजों के कमरों में भी गंदगी और कूड़े -कचरे साफ दिखाई दे रहे हैं। मरीजों द्वारा वायरल वीडियों में अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्टेज का ढेर लगा है। अस्पताल के टायलेट बेहद गंदे हालत में दिख रहे है। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नही की गई है। जबकि भोजन के नाम पर कोरोना संक्रमित मरीजों को खराब और बासी खाना दिया जा रहा है। वायरल वीडियो क्लिप देखने के बाद पूर्वांचल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए मुख्यमंत्री को ट्वीट किया और लापरवाह एवं अपने कर्त्तव्य के प्रति उदासीन अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को स्वास्थ्य महकमे की टीम कोविड-19 अस्पताल पहुंचकर वहां से तमाम मरीजों को दूसरे सेंटर पर भेजने की कवायद शुरू कर दी। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्य ने बताया कि बेड के अनुपात में मरीजों की संख्या अधिक होने से वहां के मरीजों को दूसरे सेंटर पर स्थानांतरित किया जा रहा है। सभी को शम्मे गौसिया अस्पताल में लाया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें