फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद में कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। तहसील क्षेत्र में रेवसड़ा सर्किल के कानूनगो मंगला प्रसाद का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस मामले की जानकारी होने पर सोमवार को उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को रेवसड़ा सर्किल से हटाकर तहसील मुख्यालय स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया। साथ ही तहसीलदार को पूरे मामले की जांचकर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इससे कर्मियों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो में राजस्व निरीक्षक मंगला प्रसाद एक व्यक्ति से खुलेआम रुपये लेते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। घटना से तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनगो को रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने बताया कि बीते मुहम्मदाबाद में कानूनगो का रिश्वत लेने का मामला गंभीर है। इस प्रकार के कृत्य में लिप्त होना कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसीलदार को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में अविलंब जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आरोपित राजस्व निरीक्षक मंगला प्रसाद ने वीडियो को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने बताया कि यह एक चाय की दुकान पर चाय के पैसे का लेन-देन था। सभी आरोपी बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें