फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
चाकू से हुए हमले में घायल दिनेश राजभर। स्रोत- वीडियो ग्रैब - फोटो : खाद्य सामग्री प्रतिष्ठान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोतः विभाग
विज्ञापन
भीमापार/ सादात। सादात थाना क्षेत्र के डहरमौवा उर्फ कौड़ा के बनकटा गांव में रविवार की रात हमलावरों ने चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने युवक के पेट में ताबड़तोड़ हमला किया है। युवक ने गांव में हो रहे मारपीट व गाली- गलौज के मामले में बीच-बचाव का प्रयास किया था। घायल युवक को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बनी है। पुलिस ने घायल युवक की भाभी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। डहरमौवा उर्फ कौड़ा के बनकटा गांव निवासी शर्मिला राजभर ने बताया कि रात 8 बजे गांव निवासी गुलाब राजभर और पल्लू उर्फ शुभम के बीच बाइक तेज चलाने को लेकर घर के सामने झगड़ा हो रहा था। किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद रात करीब 8. 30 बजे गुलाब राजभर साथियों अजय, भरत और करन के साथ पल्लू उर्फ शुभम के दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। देवर दिनेश राजभर बीच-बचाव करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गुलाब और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से देवर दिनेश राजभर के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर भाग गए। घायल दिनेश को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने घायल को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घायल युवक की भाभी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें