फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यालय में छात्राओं का झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
परवा तिलेशड़ा के दलित बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में झाडू लगाते बच्चें। स्रोत- सोशल मी
विज्ञापन
भड़सर। शिक्षा क्षेत्र मनिहारी के प्राथमिक पाठशाला, परवा तिलेशड़ा (दलित बस्ती) के परिसर में बुधवार को बच्चों से झाड़ू लगवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। वायरल वीडियो में बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे कड़ाके की ठंड के बीच विद्यालय परिसर में नन्हीं बच्चियों के हाथों में झाड़ू दिख रही है और वे परिसर में झाडू लगाते दिख रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बच्चियां विद्यालय परिसर की सफाई कर रही थीं, उस वक्त सहायक अध्यापक शंकर गुप्ता मौजूद थे। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार अवकाश पर थे। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं संचालित हैं, लेकिन बुधवार को मात्र छह बच्चे ही उपस्थित थे। इनमें से तीन बच्चियों के हाथ में झाड़ू होना कई सवाल खड़े करता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि मनिहारी खंड शिक्षा अधिकारी को मामले में जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। वायरल वीडियो की सत्यता साबित होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें