फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सिटी रेलवे स्टेशन के सामने में सोमवार की रात एक स्कार्पियो ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। इस मामले में कहासुनी के बाद महिलाओं में मारपीट हो गई। हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस स्कार्पियो को सीजकर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सिटी रेलवे स्टेशन के सामने महिलाएं सड़क के किनारे स्कूटी खड़ी कर खरीदारी कर रही थीं। इसी बीच एक स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी पर पीछे से टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर स्कूटी सवार और स्कार्पियो में सवार महिलाओं में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं में हाथापाई हुई। इससे यातायात भी बाधित हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि स्कार्पियो को सीज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें