गाजीपुर। कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. एसके सिंह मंगलवार को आंकुशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वैज्ञानिकों से केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही वर्मी कंपोस्ट यूनिट, अजोला यूनिट, मुर्गी पालन, निर्माण हो रहे हाईटेक नर्सरी, केंद्र पर क्रॉप कैफेटेरिया और बीज उत्पादन इकाई का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोटे अनाज जैसे सावा, कोदो, बाजरा और मक्का की पैदावार को बढ़ावा पर जोर दें। पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण में भी प्रतिभाग लिया। इस मौके पर डॉ. आरसी वर्मा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. शशांक सिंह, डॉ. अविनाश कुमार राय, डॉ. शशांक शेखर, किरण, उमेश और अंकुश मौजूद रहे। संवाद