फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी, बोली- नाद, खूंटा गाड़ भूमि कब्जा कर रहे मनबढ़; DM-SP को पत्र

Thu, 28 Nov 2024 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र की महिला ने डीएम और एसपी को इस मामले को लेकर पत्रक साैंपा है। बताया कि वह एसडीएम से भी मिलने गई थी लेकिन वह कहीं बाहर गए हुए थे। मनबढ़ आए दिन विवाद करते हैं। आए दिन मारने-पीटने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने डीएम और एसपी को साैंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में बरेसर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासिनी सरिता देवी ने मुख्यमंत्री सहित डीएम-एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उनकी काश्तकारी के आराजी में गांव के ही एक परिवार ने नाद, खूंटा लगाकर कब्जा कर लिया है। कई बार तहसील,थाना पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


गुरुवार को एसडीएम से मिलने पहुंची सरिता देवी अधिकारी के नहीं होने से नाराज दिखीं। चेतावनी दिया पांच दिसंबर से पहले अगर प्रशासन कब्जा नहीं हटवाता है तो तहसील परिसर में पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करेंगी।
विज्ञापन


सरिता देवी ने बताया कि गुरुवार को एसडीएम से मिलकर अंतिम बार प्रकरण से अवगत कराने के लिए वह तहसील आई थीं। एसडीएम आज बाहर होने के कारण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें