फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने जा रहा शातिर अपराधी चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार की रात एक शातिर अपराधी को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई पड़ा। आशंका पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली तो उसमें से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रूदल बिंद निवासी कुबरी गांव बताया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर है। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें