कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मोड़ के पास शनिवार को पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर गांजा, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शातिर का चालान कर दिया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण करने में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर तरस्करी के लिए जा रहा है। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी करक तजपुर मांझा गांव के पास से शातिर को धर-दबोचा। कोतवाली लाकर टीम ने उससे पूछताछ भी किया। तलाशी लेने पर एक किलो 100 ग्राम गाजा एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुआ। शातिर ने अपना नाम टिसौरा गांव निवासी संजय राजभर बताया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया शातिर बदमाश तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है। यह एक तरह से अभ्यस्त अपराधी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने बताया कि पूछताछ के बाद शातिर का चालान कर दिया गया।