फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों का सत्यापन, पात्रों को चिंहित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक कर प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर पात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। इससे अपात्र किसानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पचौरी गांव में शनिवार को राजस्व टीम ने पीएम किसान निधि योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। बताया कि पति-पत्नी में केवल एक लोग को ही सम्मान निधि दी जानी है। इसके अलावा मृतक और बिना जमीन वाले लोग भी सम्मान निधि पा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अब अपात्रों को चिन्हित कर उन्हें सूची से बाहर किया जाएगा।
इस योजना के तहत अभी ई-केवाईसी न करने वाले किसानों की भी सूची तैयार की जा रही है। 31 मई तक ई-केवाईसी ना कराने वाले को पीएम निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा। ग्राम सभा में नौकरी कर पेंशन ले रहे अपात्र किसानों की सूची अलग से बनाकर शासन को भेजी गई है। राजस्व विभाग द्वारा उक्त योजना की लाभांवित किसानों का डाटा सत्यापन कराया जा रहा है। कृषि विभाग एवं राजस्व टीम गांव-गांव जाकर सभी लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर रहा है। ऐसे में संबंधित ग्राम प्रधानों से भी मदद ली जा रही है। इस दौरान मौके पर अनिल उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, विजय बहादुर, राज कुमार शर्मा, बालमुकुंद अग्रहरि, मुक्तेश्वर पासवान, चिरकुट राम, सितंभर राजभर, विनय कुमार गुप्ता, सोनू सिंह, मोनू, त्रिलोकी व दानिश सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें