सादात थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास रविवार की सुबह एक सब्जी विक्रेता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वार्ड नंबर एक अजीत गुप्ता (27) ठेले पर सब्जी बेचता था। देर शाम वह सब्जी की बिक्री कर घर आया और किसी से कुछ बताए बिना ही निकल गया। देर रात तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। सुबह उसका शव होम सिग्नल के पास पड़ा देख लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर औड़िहार जीआरपी टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि जिस घटना हुई है। वह क्षेत्र रेलवे पुलिस के क्षेत्र में आता है। प्रथम दृष्टया युवक के शव को देखने से पता चल रहा था कि उसने अत्यधिक नशा कर रखा था और संभवत: रेलवे पटरी से ठोकर लगकर गिरने के बाद उसकी जान चली गई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा।