सैदपुर बाजार स्थित सब्जी की दुकान। संवाद
गाजीपुर। सहालग के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। एक महीने के अंदर सब्जियों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके कारण आम लोगों की थाली से सब्जियों की मात्रा कम हुई है। वहीं गृहणियों का बजट भी असंतुलित हुआ है। नई सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता राजू व बबलू कुमार ने बताया कि सहालग के कारण वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इससे सब्जियों की मांग पहले के अपेक्षा अधिक बढ़ गई है। एक महीने में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इनमें विशेष रूप से गोभी, आलू, प्याज, लहसून, अदरक, पालक आदि शामिल हैं। खरमास शुरू होने पर सब्जियों के भाव में कुछ नरमी आने की उम्मीद है।
सब्जी एक महीने अब
पुराना आलू 25 21
नया आलू 45 41
प्याज 23 26
पालक 80 100
अदरक 98 105
मूली 40 55