फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजीपुर में सेतु की रेलिंग टूटी, राहगीरों ने जताई वाहन गिरने की आशंका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 18 Oct 2025 01:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की सुबह लोगों ने रेलिंग टूटी देखी तो नदी में वाहन गिरने की आशंका जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर खोजबीन करा रही है। 
विज्ञापन
शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु की रेलिंग टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली के गंगा नदी पर बने शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु की रेलिंग शनिवार की सुबह टूटी दिखी। साथ ही कुछ हिस्सा टूटकर हवा में झूल रहा था। राहगीर व आस-पास के लोगों ने आशंका व्यक्त किया कि कोई वाहन रेलिंग तोड़ते हुए कहीं नदी में समा तो नहीं गई है। इधर, पुलिस छानबीन में जुट गई। पहिया का निशान भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। हालांकि पुलिस नाव के सहारे जाल डलावकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार नदी में कोई वाहन गिरा तो नहीं है।    

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सुबह- सुबह सेतु से गुजर रहे लोगों की नजर टूटी रेलिंग पर पड़ी तो देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं। इधर पुलिस सेतु के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाने में जुटी है कि सेतु से कोई वाहन गुजरा है या नहीं।

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल के निरीक्षण में किसी टायर का छाप भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। पानी ज्यादा है। ऐसे में गोताखोर से तलाश कराना मुश्किल लग रहा है। नाव से जाल डलाकर दिखवाया जाएगा कि आखिरकार गंगा में क्या गिरा है।   
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अच्छी खबर: काशी सहित 10 शहरों के ईएसआईसी अस्पताल में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, जानें- कब से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व हुई थी घटना 

वर्ष 2019 में एक बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली जमानिया की ओर से गाजीपुर जा रहा था। सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा था। इसके कुछ साल पहले भी एक हार्वेस्टर रेलिंग तोड़ नदी में समा गया था। इस हादसे में चालक की मौत हुई थी। जबकि तीसरी घटना हमीद सेतु के पश्चिम तरफ की रेलिंग तोड़ सवारों से भरी एक चार पहिया वाहन भी गंगा नदी में काफी पहले गिर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें