फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद की विधायक ने पंजाब सरकार पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पंजाब की कांग्रेस सरकार के ऊपर एक बार फिर माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है। विधायक ने 43 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप जारी कर कहा है कि मीडिया से जानकारी हुई है कि विधायक मुख्तार अंसारी को लंबित मुकदमों की सुनवाई के लिए प्रदेश में लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मेें याचिका दाखिल की है। नोटिस लेकर गाजीपुर की पुलिस पंजाब गई है। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से आग्रह किया है कि वह मुख्तार अंसारी को बचाने का प्रयास न करें। उन्हें उत्तर प्रदेश भेजकर मुकदमों को जल्द निपटाने दे। जिससे पति पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय हत्याकांड में न्याय प्राप्त हो सके। इसके पूर्व भी मुख्तार को लाने के लिए गाजीपुर एवं आजमगढ़ की पुलिस को भेजा गया था लेकिन पंजाब सरकार के अधिकारियों ने मेडिकल बोर्ड के आधार पर मुख्तार को भेजने से मना कर दिया था। उस समय भी विधायक अलका राय ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखा था। उस पत्र की तरह ही विधायक का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें