फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर वृद्ध की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार को बालू लदा ओवरलोड ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित होकर कटरे से टकरा गया। इससे कटरे के बरामदे की दीवार और छत धराशाई हो गया। मलबे में दबने से दुकान पर सामान खरीद आए एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को वाराणसी रेफर दिया। औड़िहार से बालू लादकर एक ट्रक जौनपुर की ओर से जा रहा था। खानपुर बाजार में पहुंचने के बाद चालक वापस औड़िहार आने के लिए ट्रक को घुमाने लगा। चालक ट्रक घुमा कर मुख्य मार्ग पर चढ़ाने का प्रयास कर ही रहा था कि अचानक सामने से बोलेरो आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक का पिछला हिस्सा एक मकान के बाहर बने कटरे के बरामदे में जा टकराया। इससे बरामदे की दीवार एवं छत और टिन शेड भरभराकर गिर पड़ी। घटना के समय खाद-बीज की दुकान पर खड़े बैरहिया गांव निवासी रामव्रत बिंद (60), जमीन संदल निवासी शोभू बिंद, सुभाष बिंद, अशोक बिंद, मुन्नीलाल बिंद, स्थानीय गांव निवासी विनोद मौर्या, लौलेहरा निवासी पलटू यादव, मूरत राम, सलटू यादव, चंद्रबली मौर्या, मंगरू विश्वकर्मा, खशबू निशा मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने वृद्ध रामव्रत बिंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें