फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं ने दिया 39 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव

Fri, 17 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गाजीपुर। 
शासन की ओर से गेहूं खरीद का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया हैै लेकिन इसकी तैयारी तेज हो गई हैै। पहली अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के लिए विभिन्न  संस्थाओं की तरफ से 39 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव बीते दिनों सौंपा गया है। जल्द ही कुछ और संस्थाओं की तरफ से केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

धान की खरीद संपन्न होने के बाद अब गेहूं खरीद की बारी आ गई हैै। इसके लिए शासन की तरफ से अभी जिले को कोई लक्ष्य तो निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन इसकी तैयारी जोरों पर है। विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 39 क्रय  केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया  है। बताया गया है कि विपणन और पीसीएफ की ओर से सोलह-सोलह, एग्रीकाफ तीन तथा एनसीसीएफ की ओर से चार केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया है। इन प्रस्तावों को जल्द ही स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष गेहूं की नाममात्र ही खरीद की गई थी। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष महज सवा 7 फीसदी ही गेहूं की खरीद गई थी। बीते वर्ष 25 हजार एमटी लक्ष्य की तुलना में 1809.207 एमटी खरीद की गई थी। जबकि इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 51 क्रय केंद्र खोले गए थे। पिछले वर्ष खरीद के लिए पहली  अप्रैल से 15 जून तक की अवधि निर्धारित थी। मालूम हो कि इस वर्ष धान की शानदार खरीद की गई।
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष 99.33 प्रतिशत यानी 200514.400 एमटी  की खरीद की गई थी। मार्केटिंग ने जहां शानदार खरीद की थी वहीं पीसीएफ इस मामले में फिसड्डी साबित हुआ था। डिप्टी एआर एमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र अभ्‍ाी अनुमोदन की प्रक्रिया में चल रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद खरीद शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें