फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाराणसी की टीम ने जीती ओवर ऑल चैंपियनशिप, गाजीपुर दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
चंदौली जनपद के बलुआ स्थित वाल्मीकि इंटर कॉलेज में विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ग
विज्ञापन
बहरियाबाद। वाराणसी मंडल के चंदौली जिले के बलुआ स्थित एक इंटर कॉलेज के मैदान पर 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित थी।
विज्ञापन

ओवर ऑल चैंपियनशिप में वाराणसी ने बाजी मारी। गाजीपुर दूसरे स्थान पर जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के सदस्य डॉ. हरेंद्र राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डाॅ. हरेंद्र राय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद अनिवार्य और इससे उनकी प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 800 मीटर में वाराणसी के सुमित यादव अव्वल रहे। गाजीपुर के अनिल बिंद द्वितीय जबकि यहीं के अश्विनी सिंह यादव तृतीय रहे। 100 मीटर में वाराणसी के शरद वर्मा प्रथम, वाराणसी के हरीश चौधरी द्वितीय और जौनपुर के शुभम सरोज तृतीय रहे। 200 मीटर में वाराणसी के हरित चौधरी प्रथम, शरद शर्मा द्वितीय और जौनपुर के स्वप्निल कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में जौनपुर स्वप्निल कुमार प्रथम, वाराणसी के विकास कुमार द्वितीय, वाराणसी के ऋषभ सिंह तृतीय रहे। 1500 मीटर में गाजीपुर के आदित्य यादव प्रथम, वाराणसी के सुमित यादव द्वितीय जबकि जौनपुर के श्रेयांश यादव तृतीय रहे। इसी तरह 3000 मीटर की दौड़ में चंदौली के शुभम कुमार गोंड, गाजीपुर के आदित्य यादव और वाराणसी के सत्यम सिंह, त्रिकूद में जौनपुर के आशीष कुमार निषाद, गाजीपुर के लवकुश बिंद, गाजीपुर के दिव्यांशु, क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पद चलन 3 किमी में वाराणसी के विपिन सिंह पटेल, चंदौली के जितेंद्र प्रजापति, गाजीपुर के आफताब, क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में गाजीपुर के निहाल प्रथम, गाजीपुर के लवकुश बिंद द्वितीय और वाराणसी के सुहेल तृतीय रहे। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह एवं राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव आदि मौजूद थे। गाजीपुर की टीम ने क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। टीम के कोच एवं मैनेजर के रूप में अंजनी सिंह, रुद्रपाल यादव, तरुण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें