फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाराणसी, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोराबाजार स्थित नेहरु स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गाजीपुर, वाराणसी, भदोही, गोरखपुर ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

वहीं, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया है।
दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। पहला मैच भदोही और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर ने 25-17 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में वाराणसी ने आजमगढ़ को 36-15 से और तीसरे मैच में भदोही ने प्रतापगढ़ को 30-26 से पराजित किया। चौथा मैच जौनपुर और गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें गोरखपुर की टीम 26-8 से विजयी रही।
विज्ञापन

वाराणसी ने गोंडा को 28-12 से हराया। 28 फरवरी को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल वाराणसी एवं मऊ और दूसरा सेमीफाइनल गाजीपुर एवं आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर विनोद यादव, श्रीराम पाल, शेरबहादुर यादव, दशरथ पाल, सर्वदेव सिंह यादव, क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें