फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मोतिहारी को हराकर वाराणसी क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला वाराणसी और मोतिहारी के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मोतिहारी को 58 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए। टीम की ओर से आशुतोष मौर्य ने 75 और दीपक ने 48 रन बनाए। मोतिहारी की तरफ से शोएब ने तीन विकेट लिए। 206 रन के जवाब में उतरी मोतिहारी की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। मोतिहारी के फिराक खान ने सात छक्के और तीन चौके की मदद से सर्वाधिक 60 रन बनाए। वाराणसी की तरफ से आशुतोष मौर्य और आशुतोष सिंह ने तीन- तीन विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के कारण आशुतोष मौर्य का मैन ऑफ द मैच के रूप में चुनाव किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद शशांक सिंह के पिता अरुण कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता के व्यवस्थापक अंकुर सिंह ने बताया कि सोमवार को वाराणसी एवं गोरखपुर के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें