गाजीपुर/मरदह। जिले के 62 न्यूपीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से ही उपचार के लिए मरीजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इन केंद्रों पर 2511 मरीजों ने अपना उपचार कराया। मरदह : ब्लाक क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 110 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ नि:शुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा. अशोक कुमार सिंह 51 मरीजों को देखा साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डा.राजीव गोड़ ने 27, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डा.आसिफ लारी ने 13 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डा. इमरान उस्मानी ने 19 मरीजों का इलाज किया। इस तरह आरोग्य मेले में कुल 110 मरीजों की जांच और उन्हें नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इसमें एएनसी के एक, टीवी तीन, एनिमिया के एक, सांस के आठ, उदर के दस, मधुमेह के11, चर्मरोग 18, उच्च रक्तचाप के चार और अन्य बीमारी से पीड़ित 54 मरीजों को देखा गया। इस मौके पर डा.पीसी यादव, फार्मासिस्ट रमेशचंद्र चतुर्वेदी, राकेश पांडेय, राजेश सिंह, नरेंद्र कुमार यादव, अभिषेक यादव, पूनम भारती, संजय रावत, रमेश, विनोद सिंह, शत्रुध्न गोड़, पुष्पा गौतम आदि मौजूद रही।