यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिले के विद्यार्थियों ने वाराणसी मंडल में शानदार प्रदर्शन किया है।
बोर्ड के मुताबिक गाजीपुर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के मामले में वाराणसी मंडल में अव्वल रहा। वहीं इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर रहा। हाईस्कूल में जिले के 91.44 और इंटरमीडिएट में 79.73 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रदेश के हाईस्कूल टॉप टेन की सूची में जिले की दो छात्राएं शामिल हैं।
सूची में लूर्दस काॅन्वेंट स्कूल तुलसी सागर की छात्रा गंगा मौर्या 96.83 प्रतिशत अंक के साथ सातवें नंबर हैं। वहीं शहीद चंद्र शंकर इंटर काॅलेज सलेपुर बघाई की छात्रा अनीता यादव 96.50 प्रतिशत अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं।
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के मामले में गाजीपुर प्रदेश में 26वें स्थान पर है। पिछले साल गाजीपुर प्रदेश में 16वें स्थान पर था। वहीं इंटरमीडिएट में जिले को 59 वां स्थान मिला है। पिछले साल गाजीपुर 70वें स्थान पर था। इस बार इंटर के विद्यार्थियों ने कमाल किया है।
बोर्ड के मुताबिक गाजीपुर हाई स्कूल परीक्षा के मामले में वाराणसी मंडल में अव्वल रहा। 97.07 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर वाराणसी रहा। 85.27 प्रतिशत रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान जौनपुर रहा। चंदौली प्रतिशत 84.90 रिजल्ट के साथ चौथे स्थान रहा।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के मामले में गाजीपुर 79.73 प्रतिशत रिजल्ट के साथ वाराणसी मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। मंडल में 89.63 प्रतिशत रिजल्ट के साथ वाराणसी पहले स्थान पर रहा। जौनपुर तीसरे और चंदौली चौथे स्थान पर रहा। शेष खबरें पेज 4 पर