फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो करोड़ दस लाख की लागत से वराहधाम का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। औड़िहार में गंगा नदी के तट स्थित वराहधाम को पर्यटन विभाग सुंदरीकरण के माध्यम से सजाने संवारने जा रहा है। पौराणिक एवं नैसर्गिक सुंदरता समेटे स्थलों को विकसित कर राज्य सरकार पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों को विकास की गति दे रहा है। आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा के प्रयास से वराहधाम का दो करोड़ दस लाख बारह हजार में सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर औड़िहार स्थित वराहधाम की प्रसिद्धि बहुत दूर-दूर तक है। जहां श्यामवर्ण पाषाण में भगवान वराह की मूर्ति विराजमान है। गंगा नदी के तट स्थित इस धाम पर मांग लिंक कार्यों सहित बड़े पैमाने पर श्राद्धकर्म भी संपन्न कराए जाते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से इस धाम परिसर में आकर्षक लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच और छायादार शेड भी लगवाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से इस धाम को जाने वाली सड़क मार्ग पर धाम के पौराणिक महत्व को दर्शाने वाला वृहद मुख्यद्वार का भी निर्माण कराया जाएगा। परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्नानागार एवं सर्व सुविधायुक्त शौचालय का निर्माण किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण धाम को सजाने संवारने के बाद इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें