फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतिम रूप से वैध प्रत्याशियों की सूची जारी

Thu, 17 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। इस दौरान किसी प्रत्याशी ने नाम वापसी के लिए आवेदन नहीं किया। अनंतिम रूप से वैध प्रत्याशियों की कुल
विज्ञापन


संख्या 23 है। चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय ने बताया कि अनंतिम रूप से वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार हैं। इसमें अभयनारायण चौबे, अभिषेक राय, दीपू सिंह,

गोविंद सिंह यादव तथा राहुल सिंह यादव प्रमुख हैं। उपाध्यक्ष पद के छह उम्मीदवारों में हैदर खान, लालू यादव, वेदप्रकाश, शशांक उपाध्याय, विमल कुमार यादव तथा विवेक कुमार राय हैं। महामंत्री पद पर नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद तीन
विज्ञापन


प्रत्याशी हैं, इनमें अंकित राय, बृजेश सिंह यादव एवं श्रीकृष्ण नाथ तथा पुस्तकालय मंत्री पद के लिए प्रदीप सिंह यादव, विकास कांस्यकार तथा विकास कुमार शर्मा शामिल हैं। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चंदन कुमार गुप्ता, विशाल

चौधरी तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए हिमांशु कुमार राय, सारंग कुमार राय, शिवम सिंह तथा उत्कर्ष राय चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया महाविद्यालय के चुनाव कार्यालय में प्राचार्य डा. शशिकांत राय, चुनाव अधिकारी

प्रो. अवधेश नारायण राय एवं जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई। छह पदों के लिए चुनाव 22 को होगा। मतदान सुबह आठ से दिन में एक बजे तक किया जाएगा। मतगणना एवं विजयी प्रत्याशियों का शपथग्रहण उसी दिन दोपहर दो

बजे से प्रक्रिया पूर्ण होने तक होगा। 19 सितंबर को दिन में 12 बजे महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय एवं जनपद प्रशासन के साथ सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें