मरदह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में शनिवार को शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान 12 गर्भवतियों और पांच साल तक के 54 बच्चों और आठ किशोरियों को टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन क्षेत्र में शिविर लगाकर साप्ताहिक टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं, एक से पांच वर्ष तक बच्चों और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया गया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि ब्लॉक के गांई, मरदह, सुलेमापुर, मटेंहू, घरिहां गांवों के पांच केंद्रों पर 12 गर्भवती महिलाओं, एक वर्ष से कम के 26 बच्चों, एक वर्ष से ऊपर के 28 बच्चों और छह किशोरियों को टीका लगाया गया। इनमें से घरिहां और मटेंहू गांव में दो किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। इस दौरान बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य की भी स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच की। संवाद