फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंचेगी वैक्सीनेशन टीम, तैयार हुई कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। गांव-गांव वैक्सीनेशन टीम को पहुंचाने के लिए कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है। इस महा अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए एक टीम को जहां सात गांव की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं नगर पालिका परिषद में तीन एवं नगर पंचायत में दो टीमें टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभालने का काम करेंगी। कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान एक जून से शुरु हो रहा है। इसके तहत 18 वर्ष से 44 वर्ष तक युवाओं को टीका लगाया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए जहां उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है। वहीं ग्रामीण स्तर पर प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक और कोटेदार को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। बृहद टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 15 हजार प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इधर जिला प्रशासन की टीम ने 179 सिर्फ वैक्सीनेशन के लिए टीम बनाई है। साथ ही सात ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी एक टीम को दी गई है। प्रत्येक गांव में निर्धारित आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कराने को लेकर लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिससे दो माह के अंदर टीकाकरण महा अभियान का सफल संचालन कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें