फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव का सबसे सटीक उपाय है टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 से बचाव का सबसे सटीक उपाय टीकाकरण ही है। जनपद में भी अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने का लगातार प्रयास जारी है। इसका सुखद परिणाम भी सामने आने लगा है कि टीकाकरण के लिए बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। जनपद के 16 ब्लाक और शहरी इलाकों को मिलाकर अब तक प्रथम डोज चार लाख 44 हजार तो वहीं दूसरी डोज के तहत 69,292 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक करंडा ब्लॉक में 27 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सीएचसी करंडा के चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिनव ने बताया कि करंडा ब्लाक की कुल आबादी 1.68 लाख के सापेक्ष अब तक 25,176 लोगों को प्रथम डोज और 4283 को दूसरी डोज लग चुकी है जो कुल आबादी का 27 फीसदी है। इस उपलब्धि के लिए उनके ब्लाक में कार्यरत बीपीएम अभिषेक राय सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि करंडा ब्लॉक में अब तक 27 फीसदी लोगों का टीकाकरण कर प्रथम, रेवतीपुर 22 फीसदी कर द्वितीय और बाराचवर 20 फीसदी कर तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा भदौरा में 16 प्रतिशत, बिरनो में 19 प्रतिशत, देवकली में 18 प्रतिशत, गोड़ऊर में 17 प्रतिशत, जखनिया में 19प्रतिशत, कासिमाबाद में 17प्रतिशत, मनिहारी में 17प्रतिशत, मरदह में 16प्रतिशत, मोहम्मदाबाद में 18प्रतिशत, मिर्जापुर में 16 प्रतिशत, सैदपुर में 17 प्रतिशत, सुभाकरपुर में 19 प्रतिशत और जमानिया में 12 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हुआ है। नगर क्षेत्र की बात करें तो इसकी आबादी करीब एक लाख 41 हजार है, जिसके सापेक्ष अब तक 54,449 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जो आबादी का 59 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें