फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर टीकाकरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए एशिया के बड़े एवं घनी बस्ती वाले गांव गहमर में बृहस्पतिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकारण के लिए कई जगह शिविर लगाया गया। इसे लेकर युवा खासे उत्साहित दिखे। गांव के पंचायत भवन पर दो टीम, प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी पर दो, चकवा बस्ती में दो एवं उत्तरी स्कूल पर एक टीम ने टीकाकरण किया। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि गांव के हर छोर पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा ताकि सभी को इसका लाभ मिले सके। पंचायत भवन पर एएनएम निधि शर्मा, छोटेलाल तथा दूसरे शिविर में एएनएम विमला देवी के अलावा गांव के डब्लू, दिनेश, अभिषेक, हर्ष, नीरज, सुमित, विराट, गौरी चौरसिया, गुड्डू आदि का सहयोग रहा। मुहम्मदाबाद : सीएचसी में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 1941 लोगों को कोरोना का टीकाकरण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में टीकाकरण के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। विशेषकर 18 वर्ष से अधिक के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर जागरूक करने और टीकाकरण करने में जुटी है। दिलदारनगर :नगर पंचायत दिलदारनगर के सभागार में अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने कोविड एवं विशेष संचारी नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पहली जुलाई से घर-घर जाकर जांच करने एवं लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कोरोना, दिमाग़ी बुखार, कालाजार, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया तथा साफ-सफाई के बारे में अपने कर्मचारियों को जानकारी दिया। इस मौके पर घनश्याम यादव, महाजन यादव, कादिर, राजेश गुप्ता, आशा देवी, सुमित राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें