फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में कुल तीन सौ लोगों का हुआ टीकाकरण.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग़ाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले न्यू मार्केट मिश्रबाजार स्थित दवा मंडी में कोविड टीकाकरण का शिविर दूसरे दिन मंगलवार को भी आयोजित हुआ। आज सभी थोक दवा विक्रेता और फुटकर दवा विक्रेताओं के साथ-साथ उनके परिवार तथा उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी टीका लगवाया। दो दिन में कुल तीन सौ लोगों का टीकाकरण हुआ। संस्था के जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्र ने बताया कि सोमवार को 120 और आज 180 सहित कुल तीन सौ लोगों को टीका लगाया गया है। संस्था के चेयरमैन कृष्णमुरारी केडिया ने डॉ. उमेश कुमार और वैक्सीनेशन टीम को संस्था की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। टीकाकरण टीम में अशोक कुमार, ममता, नगमा, आशा ने सफलतापूर्वक टीकाकरण कार्य संपन्न करवाया। महामंत्री ब्रजेश पांडेय ने टीकाकरण में सहयोग करने के लिए संस्था के वरिष्ठ सदस्यों अतुल अग्रवाल, ज्योति चौरसिया, राजेश राय, राजीव भारती, राकेश त्रिपाठी, नवीन कुमार राय, लवकुश कुशवाहा, पुनीत सिंघल, अभयप्रकाश, अश्विनी राय को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा की हम केमिस्टों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मेहनत कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित किया ताकि किसी भी व्यक्ति को दवा की कोई कमी न हो। टीकाकरण के दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्रनाथ यादव, नायाब अली, अंकित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विपिन बिहारी मिश्र, मुकेश श्रीवास्तव, बृजकिशोर आदि मौजूद थे। अंत में जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और संस्था के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें